1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत में क्या एलन मस्क भी थे? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, बताया किन मुद्दों पर हुई थी बात

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत में क्या एलन मस्क भी थे? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, बताया किन मुद्दों पर हुई थी बात

 Published : Mar 28, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 04:23 pm IST

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक स्तर पर सभी नेताओं से फोन पर बात कर रहे हैं। ट्रंप और पीएम मोदी की भी बातचीत हुई है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर- India TV Hindi
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर Image Source : PTI

विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर स्पष्टिकरण दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने एलन मस्क से संबंधित खबर देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही हुई थी।

पश्चिम एशिया के हालातों पर हुई चर्चा

प्रवक्ता के अनुसार, इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने यह भी दोहराया कि पहले भी इस संबंध में जानकारी साझा की जा चुकी है।

लगाई जा रही थीं ये अटकलें

विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद इस बातचीत को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। इसमें बताया जा रहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप के साथ हुई बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे।

बातचीत में नहीं शामिल थे एलन मस्क

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बताया जा रहा था कि इस बातचीत में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क भी शामिल रहे। हालांकि, इस संबंध में विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंत्रालय ने साफ मना कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई है। 

वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर असर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दुनिया के बड़े नेताओं के बीच हो रही इस तरह की बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

Iran US War के बीच इस्लामाबाद में मुस्लिम राष्ट्रों की बड़ी बैठक, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों का जमावड़ा

 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत