1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala News: क्या सफलता के लिए केरल में दी गई थी मानव बलि, जानिए क्या था पूरा मामला

Kerala News: क्या सफलता के लिए केरल में दी गई थी मानव बलि, जानिए क्या था पूरा मामला

 Published : Oct 16, 2022 08:59 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 09:20 pm IST

Kerala News: केरल मानव बलि मामले के पहले आरोपी मोहम्मद शफी ने दूसरे आरोपी भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को आश्वस्त किया कि पीड़ितों का मांस कुछ लोगों को बेचा जा सकता है जो मानव-मांस खाते हैं।

Kerala News- India TV Hindi
Kerala News Image Source : TWITTER

Highlights

  • समृद्धि के लिए मानव बलि का सुझाव दिया।
  • पद्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई
  • बहन पलानियाम्मल ने शिकायत की थी

Kerala News: केरल मानव बलि मामले के पहले आरोपी मोहम्मद शफी ने दूसरे आरोपी भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को आश्वस्त किया कि पीड़ितों का मांस कुछ लोगों को बेचा जा सकता है जो मानव-मांस खाते हैं। जांच दल के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने दूसरे आरोपी और तीसरे आरोपी से कहा था कि "कुछ लोग जो कुछ खास पूजा करते हैं वो इंसानी मांस खाते हैं और इसकी मांग बहुत ज्यादा है। उसने उनसे यह भी कहा था कि 10 किलो मांस फ्रीजर में रखा जाए और खरीदार घर पहुंच जाएंगे। जांच अधिकारियों ने कहा है कि शफी ने भागवल और लैला को बताया कि पीड़ितों के मांस को बेचकर 20 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।"

समृद्धि के लिए मानव बलि

पुलिस के मुताबिक, उसने दंपत्ति से छह लाख रुपये भी लिए थे। पुलिस ने कहा है कि शफी ने भागवल और लैला से करीब 6 लाख रुपये उधार लिए थे और जब दंपति उन पर दबाव बना रहे थे, तो उन्होंने समृद्धि के लिए मानव बलि का सुझाव दिया। केरल के पथानामथिट्टा जिले के एलंथूर में एक मानव बलि अनुष्ठान के तहत दो महिलाओं रोसिलन और पद्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

लापता होने के बाद शिकायत दर्ज कराई 
यह खबर 11 अक्टूबर को एक तमिल महिला पद्मा के लापता होने के मामले की जांच के दौरान सामने आई, जिसकी बहन पलानियाम्मल ने शिकायत की थी कि वह 26 सितंबर से घर से गायब है। एर्नाकुलम पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि लापता महिला शफी के संपर्क में थी। आगे की जांच में, शफी ने जांच दल को जुड़वां (दो) हत्याओं के बारे में बताया।उन्होंने टीम को बताया कि एक अन्य महिला रोजलिन की 8 जून को एलंथूर के घर पर मानव बलि के नाम पर हत्या कर दी गई थी। रोसलिन के परिवार ने उसके लापता होने के कुछ दिनों बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शफी, भागवल और लैला को पंद्रह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अब उन्हें 12 दिनों के लिए एर्नाकुलम की विशेष पुलिस टीम को सौंप दिया गया है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
इस मामले के सामने आने के बाद इलानथूर के रहने वाले सभी लोग हैरान है। आस-पास के रहने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। इस संबंध में एक स्थानीय ने बताया कि जब समाज इतना शिक्षित हो चुका है फिर भी इस तरह की सोच कैसे लोग रख सकते हैं। इतनी हैवानियत तो सिर्फ सैतान ही रख सकता है। वहीं एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि वो पेशे आयुर्वेद वैध हैं। हर रोज बहुत से लोग इलाज करवाने के लिए जाते हैं। और उनकी पत्नि लैला सभी से अच्छे से बात करती थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत