1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायनाड आपदा: अब तक 158 लोगों की मौत, सेना ने ऐसे बचाई 1000 लोगों की जान

वायनाड आपदा: अब तक 158 लोगों की मौत, सेना ने ऐसे बचाई 1000 लोगों की जान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 31, 2024 06:29 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 11:47 am IST

केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन के बाद रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को तैनात करने का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने आपदा प्रभावित इलाके में करीब 1000 लोगों की जान बचाई है।

वायनाड प्राकृतिक आपदा।- India TV Hindi
वायनाड प्राकृतिक आपदा। Image Source : PTI

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड के कारण सब कुछ तहस-नहस हो चुका है। वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 158 हो गई है। इस हादसे के बाद केरल सरकार ने 2 दिनों का शोक भी घोषित कर दिया है। दूसरी ओर भारतीय सेना, एनडीआरफ समेत विभिन्न विभागों ने वायनाड में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। आपको बता दें कि सेना ने करीब 1000 लोगों की जान बचाई है। 

सेना ने बचाई 1000 लोगों की जान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने वायनाड जिले में बचाव अभियान के दौरान एक अस्थायी पुल की मदद से करीब 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इलाके में  स्थायी अवसंरचना बह जाने के बाद एक सेना ने एक पुल बनाया था। बचाव अभियान में राज्य की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल हैं तथा नौसेना और वायुसेना भी समान रूप से योगदान दे रही हैं।

146 लोगों की मौत

ताजा अपडेट के मुताबिक, केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के कारण अब तक कुल 146 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, इनमें से 158 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आधिकारिक रूप से 98 लोग लापता हैं लेकिन संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। 

नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते आएंगे

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य को रोकने का सुझाव दिया गया। इलाके में 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। कुछ शव भी निकाले गए हैं। अब भी इलाके में 18 से 25 लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते भी लाए जा रहे हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- वायनाड में आसमान से बरसी आफत... खिसके पहाड़, भूस्खलन ने ली 123 की जान, सैकड़ों अब भी फंसे; राज्य में दो दिन का शोक

Kerala Wayanad landslide: राहुल और प्रियंका का वायनाड दौरा टला, बताई ये वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत