1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाई से भी आगे निकली बहन, 4 लाख से भी अधिक मार्जिन से प्रियंका गांधी ने जीता चुनावी रण

भाई से भी आगे निकली बहन, 4 लाख से भी अधिक मार्जिन से प्रियंका गांधी ने जीता चुनावी रण

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 23, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 06:30 pm IST

प्रियंका गांधी ने इस उपचुनाव में 4 लाख 10 हजार 931 वोटों की मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को मिली जीत के मार्जिन को भी पछाड़ दिया है।

प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी- India TV Hindi
प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी Image Source : SOCIAL MEDIA

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस सीट से बहुत ही बड़े अंतर से जीत हासिल की। प्रियंका गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,10,931 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। प्रियंका गांधी का यह पहला चुनाव था, जहां उन्हें इस उपचुनाव में 622338 वोट मिले। जबकि सत्यन मोकरी को 211407 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर भाजपा की नव्या हरिदास रहीं। जिन्हें 1 लाख 9 हजार 939 वोट मिले। मालूम हो कि ये सीट कांग्रेस नेता और प्रियंका के भाई राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। तब राहुल ने अमेठी से सांसद बने रहने का फैसला किया था। 

2024 में मिले राहुल की जीत के मार्जिन को भी किया पार

पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी को वायनाड में 6,47, 445 वोट मिले थे। उन्होंने सीपीआई की बड़ी नेता एनी राजा को 3,64,422 वोटों के अंतर से हराया था। उस वक्त एनी राजा को 2,83,023 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के के सुरेंद्रण को मात्र 1,41,045 वोट आ पाए थे। 2024 में राहुल गांधी को 59.69% वोट मिले थे। लेकिन, इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को करीब 65% वोट मिले। इस वजह से प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी को भी इस मामले में पछाड़ दिया। यानी कि 2024 में राहुल गांधी को जितने मार्जिन से जीत मिली थी, उससे कहीं ज्यादा मार्जिन से प्रियंका गांधी को इस उपचुनाव में जीत मिली है।

2019 में राहुल गांधी को मिली थी बड़ी जीत 

इस उपचुनाव में सबकी निगाहें इस बात पर टिकीं थी कि क्या प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी जैसी बड़ी जीत दोहरा पाएंगी। बता दें कि साल 2019 में वायनाड सीट से राहुल गांधी को 7,06,367 वोट मिले थे। उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर को 431770 वोटों से हराया था। पीपी सुनीर को उस चुनाव में 2,74,597 वोट मिले थे। हालांकि, प्रियंका गांधी ने साल 2019 में मिले राहुल गांधी के वोटों के मुकाबले इस बार कम वोट पाईं लेकिन अपने करियर के पहले चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल करना बहुत ही बड़ी बात होती है। 

ये भी पढ़ें:

वायनाड उपचुनाव: प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहीं प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा का सामने आया पहला रिएक्शन

झारखंड के बाद इस राज्य में भी BJP+ को बड़ा झटका, कांग्रेस ने जीत लीं सारी की सारी सीटें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत