1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार-झारखंड समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार-झारखंड समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

 Published : Feb 14, 2024 08:40 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 08:46 am IST

Weather Forecast: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी, बिहार-झारखंड समेत दस से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब-हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अभी आने वाले समय में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा।

बिहार-झारखंड समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट - India TV Hindi
बिहार-झारखंड समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE- ANI

IMD Weather Updates: देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल-माहे में भी अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में दो दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन शुक्रवार तक कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी भारत में 14 फरवरी को ओलावृष्टि के साथ तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि आज बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में 14-15 फरवरी को बारिश होगी।

यहां होगी भारी बारिश

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17-19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है और 18 और 19 फरवरी, 2024 को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान पूरे भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।

यहां पर पड़ रही कड़ाके की सर्दी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। अमृतसर में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छा गई थी। आईएमडी के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यहां पर पड़ेगा कोहरा

 

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत और पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों पर आज सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, दिल्ली समेत कई जगहों पर सुबह के दौरान घना कोहरा देखने को मिलेगा।  

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत