1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी गर्मी; यहां पर लू का अलर्ट

बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में बढ़ी गर्मी; यहां पर लू का अलर्ट

 Published : Apr 14, 2025 06:49 am IST,  Updated : Apr 14, 2025 06:54 am IST

IMD Weather Forecast:अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ वर्षा की संभावना है।

 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी - India TV Hindi
8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Image Source : FILE-PTI

नई दिल्लीः उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल और असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 14-16 तारीख के दौरान असम और मेघालय, 15 और 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अप्रैल को झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। 

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

यहां पर पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात में लू चलने का अलर्ट है। 16-18 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और 16-19 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में एक बार से गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ गया और मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले तीन दिन के दौरान तेज गर्मी पड़ेगी। रविवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है और एक दिन पहले 35.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया और 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है लेकिन एक दिन पहले 19 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत