Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश, अगले 3 दिन में यहां पहुंचेगा मानसून, देश में सबसे गर्म रहा यूपी का यह इलाका

9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश, अगले 3 दिन में यहां पहुंचेगा मानसून, देश में सबसे गर्म रहा यूपी का यह इलाका

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Jun 22, 2024 07:00 am IST, Updated : Jun 22, 2024 07:19 am IST

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिहार-झारखंड और पूर्वी यूपी समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, कई राज्यों में आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी।

 9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश - India TV Hindi
Image Source : PTI 9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में मानसून आ चुका है और अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है और वहां भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया। 

इन राज्यों में पड़ रही है भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सिरसा (हरियाणा) में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

9 राज्यों में होगी भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु-पुंडिचेरी,  कराइकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां पर 115.5-204.4 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। 

यहां पर अगले 3 दिन में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ भाग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून के पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिक हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम

 दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है, साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement