1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast Today: फिर लौट रही बारिश, दिल्ली-MP समेत इन इलाकों में दिखाएगी असर; जानें अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast Today: फिर लौट रही बारिश, दिल्ली-MP समेत इन इलाकों में दिखाएगी असर; जानें अपने इलाके का मौसम

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 30, 2026 07:42 am IST,  Updated : Jan 30, 2026 07:42 am IST

मौसम एक बार फिर चौंकाने वाला है। एक तरफ जहां दिल्ली में बारिश हो सकती है तो भोपाल में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जानें आपके शहर में आज मौसम कैसा रहने वाला है।

Weather Report Today- India TV Hindi
IMD ने दिल्ली-भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो)

Weather Report 30 January: मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एमपी में बारिश लौटने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 31 जनवरी को सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। फिर शाम के समय बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और हवाएं चलने का ये दौर 31 जनवरी की रात और 1 फरवरी तक जारी रह सकता है। जो सर्दी को बढ़ा सकता है। जानें आपके इलाके में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली से पटना और भोपाल तक आज कितना तापमान?

न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये दिल्ली में आज 10 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 9 डिग्री सेल्सियस, पटना में 14 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 12 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10 डिग्री सेल्सियस है। IMD ने भोपाल में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भोपाल में आज (शनिवार को) और रविवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। धूल भरी आंधी चल सकती है। और इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।

देश के किन इलाकों में होगी बारिश?

एक के बाद एक, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी एरिया में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और सेंट्रल इंडिया के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नॉर्थ-वेस्ट और आस-पास के सेंट्रल इंडिया के कुछ इलाकों में 31 जनवरी तक सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

सर्दी बढ़ेगी या कम होगी?

वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिन कोई खास बदलाव तापमान में नहीं दिखेगा। उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। फिर उसके 2 दिन बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तापमान में आ सकती है।

सेंट्रल इंडिया की बात करें तो अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने क्या-क्या कहा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्तों की नई उड़ान, खत्म हुआ 14 साल का वनवास; शुरू हुई सीधी विमान सेवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत