1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई और ठाणे में 'रेड अलर्ट'

दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई और ठाणे में 'रेड अलर्ट'

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 05, 2026 08:00 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 08:07 am IST

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए बहुत तेज बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।

Rain Alert- India TV Hindi
रेन अलर्ट Image Source : FILE (PTI)

देश में मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आंधी, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन 20 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गर्मी और धूप से तो राहत मिल गई है, लेकिन अभी कई जगहों पर अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 जुलाई को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून का तगड़ा असर दिखने वाला है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, आगरा, वाराणसी, देवरिया, बलिया, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें

बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।

राजस्थान के कई इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और चुरू समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में हालात काफी गंभीर हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए बहुत तेज बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है और लोगों को घरों से बाहर निकलते समय बेहद सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा अमरावती, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर जैसे जिलों में भी 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में मौसम बदलने के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुरा जैसे जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव, BEST की बसें और लोकल ट्रेनों पर भी असर

मुंबई में IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत