1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत 4 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, यहां पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें- मौसम का ताजा अपडेट

दिल्ली समेत 4 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, यहां पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें- मौसम का ताजा अपडेट

 Published : Dec 29, 2023 06:58 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 08:05 am IST

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में आज भी घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी के लिए कोल्ड का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा - India TV Hindi
कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा Image Source : PTI

IMD Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा देखा जा रहा है। इन राज्यों में कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम है। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है। इस दौरान 50-200 मीटर दृश्यता रहने की संभावना है।  दिल्ली में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  

यहां पर आज है घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.30 बजे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, यूपी, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई दिया।

 

इन राज्यों में एक जनवरी तक घना कोहरा पड़ेगा

इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम,मणिपुर, असम और त्रिपुरा में एक जनवरी 2024 तक सुबह के दौरान घना कोहरा पड़ना जारी रहेगा। कोहरे की वजह से इन जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम देखने को मिलेगी। 

 

 कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड (कोल्ड डे) पड़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 औऱ 31 दिसंबर को हल्की बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी यूपी और बिहार में ही बूंदाबांदी हो सकती है। तमिलनाडु के दक्षिणी इलाकों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को भारी बारिश की संभावना है। 

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता कम रही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत