1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश ने बदला दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा हाल?

बारिश ने बदला दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा हाल?

 Published : Feb 03, 2024 08:22 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 08:33 am IST

बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने मौसम को साफ़ कर दिया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फ़बारी की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर की वापसी हुई है।

Delhi - India TV Hindi
बारिश ने बदला दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज Image Source : FILE

नई दिल्ली: इस हफ्ते हुए जोरदार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत का के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रदूषण में भी राहत मिली। ठंड में हल्की कमी आई है लेकिन शीतलहर का अपना कहर बरपा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश की वजह से अभी कुछ दिनों तल शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। IMD ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप 

बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला था। हालांकि दोपहर होते-होते कोहरा छट गया और धूप खिल गई। वहीं शनिवार को सुबह से ही धूप खिल आई। वहीं आईएमडी ने 4 फरवरी को बारिश और हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

IMD ने जारी किया अलर्ट 

वहीं 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू होगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। वहीं, 6 से 8 फरवरी के बीच आसमान साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है। पहाड़ सफ़ेद चादर से ढक गए हैं। पहाड़ों पर बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शीत लहर की संभावना है। इस वजह से कड़ाके की ठंड एक हफ्ते या उससे अधिक समय तक रह सकती है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम 

IMD के अनुसार 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 5 फरवरी, 2024 तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत