1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather update: ओडिशा में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट', जानिए दिल्ली में बारिश को लेकर क्या है भविष्यवाणी?

Weather update: ओडिशा में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट', जानिए दिल्ली में बारिश को लेकर क्या है भविष्यवाणी?

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 13, 2022 12:09 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 12:09 pm IST

Weather update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे। हालांकि बारिश के हालिया दौर के बाद फिर उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : FILE PHOTO

Weather update: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, ओडिशा में जहां बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, वहीं झारखंड में भी बारिाश् की संभावना जताई गई है। जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम? 

दिल्ली में उमस ने फिर किया परेशान, बारिश के बने हैं आसार

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे। हालांकि बारिश के हालिया दौर के बाद फिर उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिन में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, क्योंकि ‘मानसून ट्रफ' (कम दबाव वाला क्षेत्र) देश के मध्य हिस्से में बना हुआ है। शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली में 

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। 

झारखंड में होगी बारिश

13 और 14 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जो सिस्टम बन रहा है वह नार्थ-ईस्ट की ओर दिशा में है। 13 अगस्त को राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) और दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा) में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में मूसलाधार बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट'

बारिश से प्रभावित ओडिशा को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के कई इलाकों में शनिावर को भारी बारिश का  ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इन इलाकों में खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिले शामिल हैं। रविवार को कालाहांडी, बोलांगीर, नुआपाड़ा और नवरंगपुर में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

उत्तर बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी संचरण

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी संचरण देखने को मिल सकता है। मौसम केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, 24 घंटे के बाद इसके और अधिक सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

बिहार में बारिश की संभावना नहीं

बिहार में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 15 अगस्त तक बारिश न होने से तेज धूप के चलते तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत