1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

 Published : Dec 01, 2023 05:14 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 05:15 pm IST

भारत में सर्दी का मौसम मुख्यतः नवंबर के अंत से शुरू होकर फरवरी तक चलता है। इस दौरान उत्तर भारत के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड - India TV Hindi
इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत में सर्दियों का मौसम आ गया है। उत्तर भारत समेत देश कई कई हिस्सों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। कोहरे ने भी अपनी चादर फैसला दी है। कई इलाकों में दिन में तो हल्की धूप निकल रही है लेकिन शाम होते-होते ठंड का आतंक बढ़ जाता है। वहीं अब इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सर्दियों को लेकर भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, इस साल सर्दियों के मुख्य महीने यानि दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक ज्यादा सर्दियां नहीं पड़ेंगी।

अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

IMD ने बताया, "आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2023 से फरवरी 2024) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सीज़न के दौरान, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना है, देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।"

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि सर्दियों के मौसम के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम शीत लहर चलने की उम्मीद है। दिसंबर 2023 के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य अधिकतम तापमान होने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत