1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं IPS रम्या भारती, जो 10 साल की मासूम से दरिंदगी-हत्या मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसती हुई नजर आईं

कौन हैं IPS रम्या भारती, जो 10 साल की मासूम से दरिंदगी-हत्या मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसती हुई नजर आईं

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 28, 2026 11:38 am IST,  Updated : May 28, 2026 11:39 am IST

तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले IPS रम्या भारती की हंसी को लेकर विवाद हुआ। जानें IPS रम्या भारती कौन हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है।

IPS रम्या भारती के बारे...- India TV Hindi
IPS रम्या भारती के बारे में जानें। Image Source : X

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी और उसके मर्डर ने लोगों को झकझोर दिया। लेकिन तमिलनाडु पुलिस ने जब इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सीनियर पुलिस अफसरों के रवैये को लेकर ही विवाद खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्फ्रेंस के शुरू होने से पहले कुछ सीनियर पुलिस अफसर हंसे-मुस्कुराए। इन्हीं पुलिस अफसरों में एक नाम है IPS आर. वी. रम्या भारती। लोगों ने उनकी संवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल पूछे। आइए इस खबर में IPS रम्या भारती के बारे में जानते हैं।

कौन हैं IPS आर. वी. रम्या भारती?

आर. वी. रम्या भारती, तमिलनाडु कैडर की 2008 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IPS बनी हैं। रम्या भारती ने 1 सितंबर, 2008 को IPS सर्विस जॉइन की। उन्होंने समाजशास्त्र में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने साइबर फॉरेंसिक में MSc भी की है।

इन जगहों पर तैनात रह चुकी हैं रम्या भारती

लगभग 17 से 18 साल के करियर में रम्या भारती कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और मदुरै जैसे जिलों में एसपी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा, रम्या भारती ने चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभाली है। कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पदभार संभालने का मौका भी रम्या भारती को मिल चुका है।

केंद्र सरकार में भी संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा, केंद्र सरकार के कई पदों पर भी रम्या भारती काम कर चुकी हैं। वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटी में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस पद पर रहते हुए देश के तमाम एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी, सिक्योरिटी ऑडिट और इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स की निगरानी की।

मासूम से दरिंदगी और हत्या का क्या है मामला?

तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुलूर में 10 साल की एक मासूम अपने घर के बाहर बीते 21 मई को लापता हो गई थी। फिर, इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की और कई जांच टीमें गठित की। इसके बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना में, आरोपी ने मासूम के साथ कथित रूप से रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- VIDEO: चोर को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ का हमला, की दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश; पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत