1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत उत्तर भारत का तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चला जाएगा? इस मौसम एजेंसी ने बताई हकीकत

दिल्ली समेत उत्तर भारत का तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चला जाएगा? इस मौसम एजेंसी ने बताई हकीकत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 14, 2023 05:49 pm IST,  Updated : Jan 14, 2023 05:49 pm IST

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 15 जनवरी के बाद और गिरने की खबरें आई हैं। खबरों में ये भी कहा गया कि आगामी दिनों में दिल्ली सहित मैदानी इलाके के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री जा सकता है। इस पर निजी पूर्वानुमान मौसम सेवा एजेंसी 'स्काईमेट' ने अपनी ओर से 'हकीकत' बताई है।

Cold Condition in Delhi- India TV Hindi
Cold Condition in Delhi Image Source : FILE

हाल ही में दिल्ली समेत पूरे भारत में तापमान शून्य से भी नीचे यानी माइनस में जाने की बातें खबरों में कही जा रही हैं। कुछ विशेषज्ञों ने तापमान -4 डिग्री की बात कही है। इससे ठंड से परेशान लोग चिंतित हो गए हैं। वहीं इन खबरों के बीच मौसम निजी पूर्वानुमान सेवा एजेंसी 'स्काईमेट' ने बयान जारी किया है। 

-4 डिग्री तापमान महज अफवाह: स्काईमेट

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार स्काईमेट ने कहा है कि उत्तर भारत में -4 डिग्री तापमान जाने की खबर को सिर्फ एक अफवाह मानना चाहिए। माइनस में तापमान जाने की खबरों में सच्चाई नहीं है। सच तो यह है कि पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है।

दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं: स्काईमेट

स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं उठता है। दिल्ली में जल्द ठंड से राहत मिलने लगेगी। स्काईमेट एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री और अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री हो सकता है, लेकिन यह कहीं भी 0 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा।

जानें आज क्या रहा दिल्ली में ठंड का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के पहले हिस्से में लगभग अभूतपूर्व ठंड दर्ज होने के बाद एजेंसी ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों सीकर और चूरू में जीरो डिग्री या कम तापमान संभव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत