1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेजस विमान हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल, मिग-21 में ली थी ट्रेनिंग

तेजस विमान हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल, मिग-21 में ली थी ट्रेनिंग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 21, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 09:30 pm IST

विंग कमांडर नमांश स्याल कांगड़ा के रहने वाले थे। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जाहिर किया है। नमांश तीसरे स्क्वार्डन का तेजस विमान उड़ा रहे थे।

Wing commander Namansh syal- India TV Hindi
वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल Image Source : AP/REPORTER INPUT

दुबई एयर शो में हादसे का शिकार हुए तेजस विमान को विंग कमांडर नमांश स्याल उड़ा रहे थे। हादसे के दौरान उन्होंने एयर शो में मौजूद अन्य लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए पायलट विमान को भीड़ से दूर ले गया। इसी वजह से विंग कमांडर को प्लेन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह इस हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। विंग कमांडर नमांश स्याल कांगड़ा के रहने वाले थे।

विंग कमांडर स्याल के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जाहिर किया है। 34 साल के नगरोटा निवासी विंग कमांडर स्याल ने मिग-21 और सुखोई SU-30MKI प्लेन में ट्रेनिंग ली थी। वह फिलहाल तीसरे स्क्वॉर्डन का तेजस विमान उड़ा रहे थे।

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

दुबई एयर शो में कांगड़ा निवासी पायलट नमांश स्याल के निधन पर सीएम सुक्खू ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।"

कैसे हुआ हादसा?

भारतीय एयरफोर्स से जुड़े सूत्रों ने बताया, "पूरी संभावना है कि पायलट एक पॉजिटिव-हाई g टर्न लेता है, उससे बाहर आता है और कुछ ऊंचाई पाने के लिए विंग ओवर में रोल करता है। फिर वह एक नेगेटिव g पुशओवर में रोल करता है और इसी बीच विमान में कुछ गलत हो जाता है। पायलट विंग्स को लेवल करके और भीड़ से दूर खींचकर इससे बाहर आने की कोशिश करता है। तभी विमान जमीन पर से फ्लैट एटीट्यूड में टकराता है। यह सब अभी अंदाजा है। पायलट ने नीचे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, यही असलियत है। कोर्ट ऑफ इन्कॉयरी का ऑर्डर दिया गया है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के एनालिसिस से ही हादसे का कारण पता चलेगा।"

यह भी पढ़ें-

'लोगों की जान बचाने के लिए विमान को भीड़ से दूर ले गया पायलट,' जानिए 'तेजस क्रैश' को लेकर और क्या बोला IAF?

Tejas Crash: दूसरी बार क्रैश हुआ IAF का तेजस फाइटर, जानें इससे पहले कब हुआ था हादसे का शिकार

Dubai Air Show में कल मौजूद थे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, तेजस में बैठने के बाद तारीफ में लिखी थी ये कविता

Video: दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस ने 2 दिन पहले दिखाई थी गजब कलाबाजियां, लूट ली थी महफिल

Tejas Crash: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, लगी आग और उठा काला धुआं

धड़ाम से नीचे आ गिरा तेजस विमान, देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील, हादसा देख लोगों की निकली चीखें-VIDEO

क्या है दुबई एयर शो...जिसमें क्रैश हो गया भारत का तेजस विमान...कौन-कौन से अन्य फाइटर जेट हुए शामिल

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत