1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया की विमान में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, क्रू मेंबर्स और पायलट ने निभाई अहम भूमिका

एयर इंडिया की विमान में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, क्रू मेंबर्स और पायलट ने निभाई अहम भूमिका

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 25, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 12:15 pm IST

मस्कट से मुंबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला गुरुवार का है। बता दें कि इस दौरान ग्राउंड हैंडलिंग टीम और चालक दल ने अहम भूमिका निभाई।

woman gave birth to a child in an Air India plane crew members and pilot played an important role- India TV Hindi
एयर इंडिया एक्स्प्रेस चालक दल के सदस्य Image Source : PTI

अक्सर आपने खबरों में पढ़ा होगा या किसी से सुना होगा कि बस में या ट्रेन में यात्रा कर रही किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन शायद ही ऐसा कभी सुनने को या पढ़ने को मिला हो कि किसी महिला ने फ्लाइट में किसी बच्चे को जन्म दिया हो। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को देखने को मिला है। दरअसल मस्कट से मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक महिला ने एक बच्चे को बीच हवा में ही जन्म दिया। एयरलाइन के चालक दल ने इस दुर्लभ प्रसव को सफलतापूर्वक पूरा किया, जबकि ग्राउंड हैंडलिंग टीम ने नवजात और मां दोनों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत