1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Year Ender 2022: कोई राजनीति की बड़ी शख्सियत, कोई कॉमेडी किंग, जानें 2022 में किन बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

Year Ender 2022: कोई राजनीति की बड़ी शख्सियत, कोई कॉमेडी किंग, जानें 2022 में किन बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 16, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 12:22 pm IST

साल 2022 में कई हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। इनमें स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से लेकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तक के नाम शामिल हैं। जानिए राजनीति और कला जगत की किन बड़ी हस्तियों का निधन हुआ।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav Image Source : FILE

साल 2022 में राजनीति और कला जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए देश विदेश की उन दिग्गज शख्सियतों के बारे में, जिन्होंने वर्ष 2022 को अलविदा कहा। इनमें मुलायम सिंह यादव से लेकर राजू श्रीवास्तव तक और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे से लेकर यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद तक के नाम शामिल हैं।

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को देहांत हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव, गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद देश कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वे उत्तर प्रदेश के सीएम और देश के रक्षामंत्री भी रहे। 'नेताजी' के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। मुलायम के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे यह छोटे कद का बड़ा नेता है। 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

lata Mangeshkar
Image Source : FILElata Mangeshkar

सात दशकों से सभी के दिलों पर राज करने वाली संगीतकार लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। उन्हें अपने इस अतुल्य योगदान के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा गया था। 

'डिस्को किंग' बप्पी लहरी

Bappi Lahiri
Image Source : FILEBappi Lahiri

'डिस्को किंग' के नाम से मशहूूर बप्पी लहरी ने 15 फरवरी 2022 को 69 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। रात 11.45 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन तब तक वह दुनिया को अलविदा कह चुके थे। उन्होंने कई फिल्मों में ​हिट संगीत दिया। सही मायनों में बप्पी लहरी ही  भारतीय फिल्मों में 'डिस्को' लेकर आए थे। बप्पी लहिरी को 2018 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला

Sidhu Moosewala
Image Source : FILESidhu Moosewala

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था क्योकिं, सिद्धू की सामान्य मृत्यु नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला अपनी बीमार मौसी को देखने के लिए 29 मई 2022 को कार से बरनाला जा रहे थे। इसी दौरान कुछ गुंडों ने आकर उन पर गोलियों से हमला किया। हमले में 19 गोलियां उन्हें लगी जिससे उन की मौके पर ही मौत हो गई थी। सिंगर को कई दिनों से धमकी दी जा रही थी। उनकी मौत को लेकर अभी भी खोजबीन जारी है।

मशहूर सिंगर केके

Singer KK
Image Source : FILESinger KK

देश के मशहूर सिंगर केके का 29 मई 2022 को एक कॉन्सर्ट में निधन हो गया था। उनकी मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।  केके मौत से पहले कोलकाता के एक कॉलेज में कॉन्सर्ट कर रहे थे। कॉन्सर्ट में भीड़ होने की वजह से वे थोड़ी बैचेनी महसूस कर रहे थे। लेकिन फिर भी उन्होंने अपना शो पूरा किया। शो के बाद ही उनकी तबियत बिगड़ी और वे चक्कर खा कर गिर गये थे जिसकी बाद 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पंडित बिरजू महाराज

Pandit Birju Maharaj
Image Source : FILEPandit Birju Maharaj

पंडित बिरजू महाराज ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को ​देश ही नहीं, विदेशों में भी अलग ही पहचान दी है। उनका निधन इसी साल 16 जनवरी को हुआ। अपने 85वें जन्मदिन के एक महीने पहले ही हार्ट अटैक के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे शास्त्रीय नृत्य कथक में पारंगत थे और लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके कई शिष्य आज देश दुनिया में कथक की शिक्षा दे रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव

Raju Shrivastav
Image Source : FILERaju Shrivastav

10 अगस्त को दिल्ली में एक्सरसाइज करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा। वो काफी दिनों तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर ही थे। 58 साल के कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 42 दिनों तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ी और आखिर में 21 सितंबर को अंतिम सांस ली।

राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन होने के साथ-साथ भाजपा नेता भी थे। इससे पहले उन्होंने सपा की तरफ से दिए गए टिकट को वापस कर दिया था। वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

इन बड़ी विदेशी हस्तियों ने भी 2022 में कहा 'अलविदा'

शिंजो आबे

Shinjo Abe
Image Source : FILEShinjo Abe

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शिंजो आबे को दो गोलियां मारी थीं। डॉक्टरों ने शिंजो आबे को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे मित्र थे। भारत के साथ भी उनके कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंधों ने नए आयाम छुए। उनके निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया था।

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद

Sheikh Khalifa bin Zayed
Image Source : FILESheikh Khalifa bin Zayed

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का 13 मई 2022 को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शेख खलीफा बिन जायद (Sheikh Khalifa bin Zayed) के सम्मान में भारत में 14 मई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।

महान लेग स्पिनर शेन वार्न 

Shane Warne
Image Source : FILEShane Warne

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न इसी साल 4 मार्च को निधन हो गया। वॉर्न ने लेग-स्पिन गेंदबाजी की कला को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे 1990 के दशक में एक घातक फिरकी के रूप में देखा जाता था, और 145 मैचों में 708 टेस्ट विकेट लेने के साथ-साथ 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट लिए थे। उन्हें हाल ही में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम में 'लीजेंड' का दर्जा दिया गया है। वॉर्न ऑस्ट्रेलिया में सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान से सम्मानित होने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए।

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II

Queen Elizabeth II
Image Source : FILEQueen Elizabeth II

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का 8 सितंबर 2022 को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाली साम्राज्ञी थीं। उनके निधन पर भारत सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया था। क्वीन एलिजाबेथ अपने निधन के वक्त तक ब्रिटेन समेत कुल 15 देशों की राष्ट्राध्यक्ष थीं। क्वीन एलिजाबेथ 2 जून 1953 को ब्रिटेन की महारानी के पद पर आसीन हुईं थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत