1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. YES Bank Scam: यस बैंक घोटाले में महाराष्ट्र का नामी बिल्डर संजय छाबरिया गिरफ्तार

YES Bank Scam: यस बैंक घोटाले में महाराष्ट्र का नामी बिल्डर संजय छाबरिया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Apr 28, 2022 10:21 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 10:21 pm IST

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने महाराष्ट्र के नामी बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी YES Bank-DHFL घोटाले में की गई है। संजय छाबरिया रेडियस ग्रुप के प्रमोटर हैं। 

Sanjay Chhabria arrested in YES Bank Scam- India TV Hindi
Sanjay Chhabria arrested in YES Bank Scam Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सीबीआई ने संजय छाबरिया को किया गिरफ्तार
  • YES Bank-DHFL घोटाले में हुए एक्शन
  • फरवरी में 15 ठिकानों पर की थी छापेमारी

YES Bank Scam: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने महाराष्ट्र के नामी बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी YES Bank-DHFL घोटाले में की गई है। संजय छाबरिया रेडियस ग्रुप के प्रमोटर हैं। बता दें कि 15 फरवरी को संजय छाबरिया और उनकी कंपनी के 15 ठिकानों पर सीबीआई ने रेड भी की थी, जिसमें केस से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे। सीबीआई का आरोप था कि संजय छाबरिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। केंद्रीय जांच एजेंसी मार्च 2020 से इस केस की तहकीकात कर रही थी।

फरवरी में CBI ने की थी रेड-

यस बैंक घोटाला मामले में सीबीआई ने इसी साल फरवरी में रेडियस डेवलपर्स के मुंबई और पुणे समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेडियस समूह के संजय छाबरिया के ठिकानों पर भी सीबीआई ने तलाशी ली थी। दरअसल, रेडियस डेवलपर्स पर DHFL का करीब 3000 करोड़ रुपये बकाया था। सूत्रों के मुताबिक, इस रेड के जरिये सीबीआई उन लोगों पर शिकंजा कस रही थी जिन्होंने यस बैंक से कर्ज लेकर कर्ज वापस नहीं किया। बैंक से दिया गया कर्ज वापस न मिलने के चलते बैंक का एनपीए बढ़ गया और आरबीआई को बैंक के कामकाज पर पाबंदियां लगानी पड़ी थी। 

ED भी चार्जशीट कर चुकी है दायर-

इससे पहले साल 2020 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी इस घोटाले में यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंधन निदेशक राणा कपूर और दूसरे आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में लिखा था कि राणा कपूर ने नियमों को ताक पर रखकर कर्ज दिए जिसके बदले दूसरी कंपनियों से जुड़े आरोपियों ने उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों में पैसे लगाए। ईडी को मामले में मनी लांडरिंग के भी सबूत मिले थे, जिनकी गहनता से तफ्तीश की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत