1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "जोरावर टैंक से बढ़ेगा भारत-बेल्जियम का रिश्ता", डील हुई पक्की, MoU साइन करने के बाद बोले पीएम मोदी

"जोरावर टैंक से बढ़ेगा भारत-बेल्जियम का रिश्ता", डील हुई पक्की, MoU साइन करने के बाद बोले पीएम मोदी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 03, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 05:18 pm IST

भारत-बेल्जियम के बीच कई बड़े समझौते हुए। उसके बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी प्रतिबद्धता है।

भारत और बेल्जियम का रिश्ता- India TV Hindi
भारत और बेल्जियम का रिश्ता Image Source : PTI

Highlights

  • भारत-बेल्जियम में हुई बड़ी डील
  • पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
  • भारत-बेल्जियम का पुराना है रिश्ता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कई महत्वपूर्ण समझौते (MoU) हुए। भारत और बेल्जियम गुरुवार को व्यापार, रक्षा, अहम खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अपना सहयोग काफी बढ़ाने पर सहमत हुए। मीडिया के सामने दिए बयान में मोदी ने बताया कि पिछली तिमाही में भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत रही और कहा कि देश की आर्थिक तरक्की दुनिया के लिए भरोसे और नए मौकों का ज़रिया है। वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि नई दिल्ली और ब्रसेल्स ऐसे रिश्ते बना रहे हैं जो पहले से कहीं ज़्यादा व्यापक और रणनीतिक हैं।


जोरावार टैंक से मजबूत होगा रिश्ता-पीएम मोदी
भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग के बीच मोदी ने खास तौर पर जोरावर टैंक परियोजना का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश इस परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं और इससे दोनों देशों का रिश्ता और मजबूत होगा। पीएम मोदी ने इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग का दायरा और बढ़ाने पर भी जोर दिया। बता दें कि भारत लगातार अपने रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के लिए विदेशी तकनीक और घरेलू क्षमता के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दे रहा है और ऐसे में बेल्जियम के साथ रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे-पीएम मोदी
भारत-बेल्जियम के बीच आज कई समझौते हुए। समझौते के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है। 

ईरान और यूक्रेन युद्ध पर क्या कहा पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्षों को जल्द खत्म करने और शांति लाने की सभी कोशिशों का समर्थन करते हैं।" उन्होंने वैश्विक संघर्षों पर भारत की लंबे समय से चली आ रही नीति को दोहराया। उनकी यह बात ऐसे अहम समय पर आई है जब दुनिया तीन बड़े संघर्षों का सामना कर रही है। 

ये भी पढ़ें:
"दुनिया संकटों से जूझ रही, 'झूठ की गूंज' के बीच तेज गति से बढ़ रहा भारत", 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर पीएम मोदी का संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत