1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 23 मई ऐतिहासिक दिन, मोदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए: स्वामी रामदेव

23 मई ऐतिहासिक दिन, मोदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए: स्वामी रामदेव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 05:20 pm IST,  Updated : May 27, 2019 05:20 pm IST

स्वामी रामदेव ने 23 मई को भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस दिन को मोदी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev

नई दिल्ली: स्वामी रामदेव ने 23 मई को भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस दिन को मोदी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। स्वामी रामदेव ने पतंजलि के कुछ नए प्रोडक्ट्स के लॉन्चिंग के मौके पर ये बातें कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में  प्रधानमंत्री मोदी को जनता के हर वर्ग का समर्थन मिला। 

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रवर्तक बाबा रामदेव ने पतंजलि टोंड दूध को लॉन्च करते हुए बताया कि इसकी कीमत 40 रुपए लीटर है, जो अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों की तुलना में 4 रुपए लीटर सस्‍ता है। अमूल और मदर डेयरी ने हाल ही में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

रामदेव ने बताया कि पतंजलि ने डेयरी एवं अन्‍य फ्रेश प्रोडक्‍ट्स के क्षेत्र में सितंबर 2018 में कदम रखा था। दिल्‍ली-एनसीआर में गाय के दूध के बाजार में पतंजलि ने 20 प्रतिशत हिस्‍सेदारी हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत