नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से शुक्रवार सुबह 42 ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं और चार रद्द हो गई हैं, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस तय समय से 31 घंटे देरी से चल रही है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तय समय से 22 घंटे पीछे है, जबकि 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस 31 घंटे देर है।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आठ रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को कोई उड़ान रद्द नहीं हुई।