1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल: 43 मंत्री लेंगे शपथ

पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल: 43 मंत्री लेंगे शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 01:57 pm IST

आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि सभी 43 नए चेहरे नहीं होंगे, बल्कि कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार...- India TV Hindi
मंत्रिमंडल विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है और इंडिया टीवी को मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि सभी 43 नए चेहरे नहीं होंगे, बल्कि कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया गया है और उनमें शिक्षा मंत्रालय से रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं। इनके अलावा महिला एंव बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी, टेक्सटाइल मंत्रालय से संतोष गंगवार तथा रसायन एवं उरवर्क मंत्रालय से सदानंद गौड़ा को भी हटाया गया है। इन सभी की जगह नए मंत्री इन मंत्रालयों का कामकाज देखेंगे। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के अनुसार मोदी मंत्रिमंडल से 8-10 पुराने चेहरों को हटाया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत