1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत-नेपाल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, ओली बोले- मतभेद दूर करने आया हूं

भारत-नेपाल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, ओली बोले- मतभेद दूर करने आया हूं

 Written By: IANS
 Published : Feb 20, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 05:49 pm IST

नई दिल्ली: नेपाल और भारत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में नौ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। विदेश मंत्रालय के

modi and oli- India TV Hindi
modi and oli

नई दिल्ली: नेपाल और भारत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में नौ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, "भारत और नेपाल ने साझेदारी और विकास के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।"

भारत और नेपाल के बीच शनिवार को हुए नौ समझौतों में- भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए 25 करोड़ डॉलर के भारतीय अनुदान के उपयोग, नेपाल के तराई क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे के सुधार, सांस्कृतिक साझेदारी, काकरबित्ता बांग्लाबांध कॉरिडोर के माध्यम से नेपाल और बांग्लादेश के बीच पारगमन, विशाखापत्तनम बंदरगाह का संचालन और विशाखापत्तनम से तथा यहां के लिए रेल परिवहन का संचालन शामिल है।

ओली शुक्रवार को छह दिवसीय भारत दौरे पर यहां पहुंचे। यह 2011 के बाद किसी नेपाली प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है। इससे पहले 2011 में बाबूराम भट्टराई ने भारत का दौरा किया था। वर्ष 2014 में नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2014 में नेपाल का द्विपक्षीय दौरा किया था, जो 17 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नेपाल दौरा था।  मोदी ने इसके बाद नवम्बर 2014 में काठमांडू में आयोजित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सम्मेलन में शिरकत की थी।

इससे पहले शनिवार को ओली का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ओली से मुलाकात की। स्वरूप के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान ओली ने सुषमा से कहा कि भारत और नेपाल के बीच स्वाभाविक और सांस्कृतिक संबंध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत