पणजी: आम आदमी पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार से अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम को सार्वजनिक करने और बीफ प्रतिबंध पर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा। पार्टी के राज्य संयोजक एल्विस गोम्स ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर और बीफ प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर तत्काल सरकार का रूख स्पष्ट करे। सरकार यह स्पष्ट करे कि वह देर रात तक चलने वाली पार्टियों , मादक पदार्थ के खतरों, क्षेत्रीय योजना और अन्य मुद्दों को लेकर स्थानीय निवासियों एवं पर्यटन व्यापार के बीच कैसे तालमेल बिठाएंगे।(भारत का एक गांव जहां 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं शादीशुदा महिलाएं!)
उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सहयोगी और भाजपा के बीच कई मुद्दों पर टकराव है जिससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। गोम्स ने कल यहां कहा, इससे नौकरशाही के स्तर पर भी भ्रम की स्थिति बनी हुयी है और प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आप नेता ने दावा किया कि पर्रिकर एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जिसके नेता अलग अलग स्वर में बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर लगाम लगाना चाहिए और सरकार को राज्य में गंभीरतापूर्वक प्रशासनिक कामकाज करना चाहिए। उन्होंने कहा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विनोद पालयेकर जहां देर रात पार्टियों का विरोध कर रहे हैं और इस पर प्रतिबंध चाहते हैं वहीं इसी पार्टी के शहर एवं ग्रामीण योजना मंत्री विजय सरदेसाई का रूख इससे अलग है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले