1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर ‘अच्छे दिन’ यहीं हैं: राहुल गांधी

छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर ‘अच्छे दिन’ यहीं हैं: राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 11:48 pm IST

आज संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि जीएसटी और नोटबंदी का असर कम हो रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था ठीक प्रकार से आगे बढ़ रही है...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: आर्थिक समीक्षा आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जीडीपी में गिरावट, कृषि और रोजगार निर्माण में गिरावट जैसे छोटे-मोटे झटकों को छोड़ दें तो अच्छे दिन यहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि आज संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि जीएसटी और नोटबंदी का असर कम हो रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था ठीक प्रकार से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2018-19 में देश की वृद्धि दर 7 से 7.5% रहने का अनुमान है और यह जल्द ही फिर से विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

आर्थिक समीक्षा पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि यह रिपोर्ट ‘निराशाजनक’ है और 2017-18 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6 से 6.5% के बीच रहने का जताया गया है।

समीक्षा के बाद गांधी ने सरकार पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक समीक्षा 2018 कहती है कि औद्योगिक वृद्धि (नीचे), जीडीपी दर (नीचे), रोजगार वृद्धि (नीचे) जैसे छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर अच्छे दिन आ चुके हैं। चिंता मत करिए, खुश रहिए।’’

अपने ट्वीट में उन्होंने ‘डोंट वरी, बी हैप्पी’ गाने का वीडियो भी साझा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत