1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अजित सिंह ने मुलायम और नीतीश के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया

अजित सिंह ने मुलायम और नीतीश के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2016 06:31 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 06:31 pm IST

उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने एक नया दांव चला है।

Ajit Singh (PTI File Photo)- India TV Hindi
Ajit Singh (PTI File Photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने एक नया दांव चला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक मंच बनाकर एकसाथ खड़े होने की अपील की है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजित सिंह ने शनिवार को कहा, ‘राजनीति के दो महापुरुषों डॉक्टर राम मनोहर लोहिया एवं चौधरी चरण सिंह जिन वर्गो के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे और जिनके प्रयासों से किसानों, पिछड़े वर्गो एवं समाज के वंचित लोगों को भागीदारी मिली आज वे उपेक्षित हैं।’ चौधरी ने आगे अपने बयान में कहा है कि मौजूदा समय में किसानों की दुर्गति हो रही है। सबसे ज्यादा आत्महत्या किसान समाज के लोगों ने की है। लाभकारी मूल्य तो दूर की बात, लागत मूल्य भी प्राप्त होना दूभर हो गया है।

RLD नेता ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दोनों महापुरुषों की जन्म एवं कर्मभूमि है। अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। समय का तकाजा है कि लोहिया एवं चौधरी साहब की नीतियों में आस्था रखने वाले दल एवं व्यक्ति एक मंच पर आएं और साथ मिलकर कार्य करें और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आकर काम करें।’

अजित सिंह ने कहा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शरद यादव भी चौधरी साहब के अनुयायी रहे हैं। मैं समान विचारधारा वाले व्यक्तियों एवं दलों से अनुरोध करता हूं कि संकट की इस घड़ी में एकसाथ काम करने का संकल्प लें, ताकि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले किसानों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाने के लिए कारगर मंच मुहैया हो सके।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत