नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में गठबंधन की संभावना बढ़ गई है। दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से आरएलडी चीफ अजित सिंह ने मुलाकात की। इससे पहले शिवपाल यादव भी अजीत सिंह के घर गए थे।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने आज अजित सिंह से दिल्ली में उनके घर पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन और राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। हालांकि शिवपाल यादव ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। अजित सिंह से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव मुलायम के घर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही अजीत सिंह भी मुलायम सिंह से मिलने पहुंच गए। खबर है कि तीनों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हुई।
बता दें कि अजित सिंह ने बीजेपी से भी गठबंधन की कोशिश की थी लेकिन बीजेपी ने उनके साथ फिलहाल गठबंधन से इनकार कर दिया था।