झांसी: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की ओर से बुधवार को घोषित किए गए 325 उम्मीदवारों की नाम पर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुश नहीं है। झांसी आए अखिलेश ने पार्टी उम्मीदवारों की सूची पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कि जिन जिताऊ प्रत्याशियों के टिकट कटे हैं उनके बारे में वह नेता जी से बात करेंगे।
(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
अखिलेश ने कहा कि पार्टी की जारी की गई सूची में क्या है उनकी उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह (मुलायम) समझते है कि लिस्ट में वह लोग हैं जो जीत सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि मैंने भी एक ऐसी ही लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी थी। साथ ही उन्हें जानकारी थी कि वह जीत सकते हैं और उन नामों पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि अभी नई लिस्ट आई है कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी टिकट कटी है। मैं फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहूंगा कि ऐसे लोग जिन्होंने काम अच्छा किया है जो अपने क्षेत्र में जीत सकते है उन पर विचार किया जाए।
वहीं झांसी में आयोजित सभा में खुद के बुन्देलखंड से चुनाव लड़े जाने के कयासों पर विराम लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि वह बुन्देलखण्ड से चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव लड़ाने का नेतृत्व कोई और करता है। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने वाले को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को लैपटॉप और कन्या विधाधन वितरण किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
समाजवादी पार्टी के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अतीक अहमद को मिला टिकट
अध्यादेश को मिली मंजूरी, पुराने नोट रखने वालों पर अब लगेगा जुर्माना
कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 52 घायल