1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम ने क्या कहा था पीएम मोदी के कान में? अखिलेश ने खोला राज़

मुलायम ने क्या कहा था पीएम मोदी के कान में? अखिलेश ने खोला राज़

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2017 07:07 am IST,  Updated : May 06, 2017 07:07 am IST

यूपी में भाजपा की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी के समय मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में आखिर क्या कहा? योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी के कान में कुछ बोलते हुए मुलायम की तमाम तस्वीरें भी वायरल होने लगीं थी।

Modi-Mulayam- India TV Hindi
Modi-Mulayam

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी के समय मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में आखिर क्या कहा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी के कान में कुछ बोलते हुए मुलायम की तमाम तस्वीरें भी वायरल होने लगीं थी। इन तस्वीरों पर लोगों ने अपने-अपने तरह से अंदाजा लगाया था कि पीएम मोदी के कान में मुलायम सिंह यादव ने क्या बोला होगा। (क्या आप बिना टिकट ट्रेन में कर कहे हैं यात्रा?...कोई बात नहीं, नहीं होगा जुर्माना)

राजनीति में अबूझ पहेली बने सवाल का एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए अखिलेश यादव ने खुद अपने अंदाज में जवाब दिया। कहा-' पिताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उस दिन प्रधानमंत्री की कान में कहा था यह मेरा बेटा है, इससे बच कर रहना।' क्या वाकई यह सच है? इस पर अखिलेश ने हंसते हुए कहा कि पहले ही कहा था कि यकीन नहीं करोगे।

अखिलेश यादव ने अपनी हार के लिए भाजपा की झूठ को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा दिया गया। राहुल गांधी से दोस्ती पर उन्होंने कहा कि यह लंबी चलेगी। शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि सेक्युलर राजनीति का स्वागत है। क्या अखिलेश मायावती से गठबंधन को तैयार हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा होने नहीं देंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समान विचारों वाले दलों का गठबंधन बनने की स्थिति में उसका साथ देने का ऐलान किया है। अखिलेश ने सपा के सांस्कतिक प्रकोष्ठ की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा के रख के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगर इस चुनाव के लिये धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होती हैं, तो हम जरूर साथ देंगे।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत