1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शाह पर अखिलेश ने ली चुटकी: 'खाना खाते समय मजदूर की जाति नहीं पूछी'

शाह पर अखिलेश ने ली चुटकी: 'खाना खाते समय मजदूर की जाति नहीं पूछी'

 Written By: Bhasha
 Published : May 31, 2016 02:27 pm IST,  Updated : May 31, 2016 02:27 pm IST

अखिलेश यादव ने वाराणसी के एक गांव में दलितों के साथ भोजन करने जा रहे BJP अध्यक्ष अमित शाह पर तंज करते हुए कहा कि संदेश देने के लिए खुद उन्होंने भी मजदूरों के साथ खाना खाया था, लेकिन उनकी जाति नहीं पूछी थी।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वाराणसी के एक गांव में दलितों के साथ भोजन करने जा रहे BJP अध्यक्ष अमित शाह पर तंज करते हुए कहा कि संदेश देने के लिए खुद उन्होंने भी मजदूरों के साथ खाना खाया था, लेकिन उनकी जाति नहीं पूछी थी।

जाति और वर्ग के आधार पर जनता के बीच न जाएं

अखिलेश ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि चुनावी मौसम में संदेश देने के लिये कई तरह के काम किये जाते हैं लेकिन पार्टियों को काम के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिये, जाति या वर्ग के आधार पर नहीं।

उन्होंने कहा, प्रदेश में चुनाव आ रहा है। चुनाव में संदेश देना है तो स्नान भी करेंगे। संदेश देना है तो मजदूर भाइयों के साथ भी खाना खाना है। हमने भी मजदूरों के साथ खाना खाया है, लेकिन बगल में बैठी औरत की जाति नहीं पूछी थी। हम जाति वर्ग के आधार पर चीजों को नहीं देखते। जनता में काम के आधार पर जाना चाहिये, उपलब्धियों के आधार पर जाना चाहिये। यह हमारा लोकतंत्र है, संविधान है।

दलितों के साथ भोजन करेंगे शाह

मालूम हो कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जोगियापुर गांव में दलित परिवारों के साथ भोजन करेंगे। उनके इस कदम को आगामी चुनाव में दलितों को लुभाने की कोशिश माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।