1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अलवर By-Polls Result LIVE: BJP को झटका, Congress को भारी बढ़त

अलवर By-Polls Result LIVE: BJP को झटका, Congress को भारी बढ़त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2018 09:49 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 12:32 pm IST

कर्ण सिंह यादव पेशे से डाँक्टर है और सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके है। कर्ण सिंह यादव 1996 में मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट रह चुके है। वो मूलतः बीकानेर के रहने वाले है और बहरोड़ से 1998 से 2003 तक विधायक रह चुके है।

Alwar-By-Polls-Result-LIVE- India TV Hindi
अलवर By-Polls Result LIVE: BJP को झटका, Congress को भारी बढ़त

नई दिल्ली: राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। शुरुआती रुझानों में अलवर के सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस आगे चल रही है। यानी गांव में भी और शहर में भी कांग्रेस आगे चल रही है। यहां लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हैं। अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद चांदनाथ योगी के निधन की वजह से उपचुनाव हुए। यहां भाजपा के जसवंत यादव का मुक़ाबला कांग्रेस के कर्ण सिंह यादव से है।

कर्ण सिंह यादव पेशे से डाँक्टर है और सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके है। कर्ण सिंह यादव 1996 में मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट रह चुके है। वो मूलतः बीकानेर के रहने वाले है और बहरोड़ से 1998 से 2003 तक विधायक रह चुके है। एक बार सांसद भी रह चुके है। अलवर यादव बहुल क्षेत्र है। इसी रणनीति को भांपकर कांग्रेस ने यादव प्रत्याशी को उतार है।

वहीं भाजपा के जसवंत सिंह यादव का राजनीति भविष्य दिल्ली से शुरु हुआ। वो सबसे पहले दिल्ली युनिवर्सिटी के उपाध्य्क्ष चुने गये। 1985 कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस के युवा उपाध्यक्ष बने उसके बाद मुण्डावर से चुनाव हारे और फिर तिजारा से 1990 में उपचुनाव लड़ा जिसमे पूर्व मंत्री जगमाल चौधरी से हारे। 1999 में वो लोक सभा चुनाव फिर से लड़े और सांसद महेन्द्र कुमारी को हराया। उन्होंने 2008 में भाजपा से बहरोड़ से चुनाव लड़े और जीते। दोबारा 2013 में फिर चुनाव लड़े और जीते जिसके बाद उन्हें श्रम मंत्री बनाया गया। जसवंत सिंह वर्तमान मे वसुन्धरा सरकार मे श्रम मंत्री है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत