1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2021 07:35 am IST,  Updated : Oct 28, 2021 07:35 am IST

अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक राजनीतिक दल शुरू करने की दहलीज पर हैं तथा जैसे ही चुनाव आयोग से नाम एवं निशान की मंजूरी मिल जाती है, वह दल की घोषणा कर देंगे।

आज अमित शाह से मिलेंगे...- India TV Hindi
आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सिंह ने कहा कि वह कुछ कृषि विशेषज्ञों के साथ शाह से मिलेंगे। उन्होंने कल मीडिया से कहा था, ‘‘मैं गृहमंत्री शाह से मिलने जा रहा हूं और मेरे साथ 25-30 लोग जाएंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह एक राजनीतिक दल शुरू करने की दहलीज पर हैं तथा जैसे ही चुनाव आयोग से नाम एवं निशान की मंजूरी मिल जाती है, वह दल की घोषणा कर देंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि मैं समाधान तलाशने में मदद कर सकता हूं क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हूं एवं कृषक भी हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसान आंदोलन के समाधान का पहले से तय फॉर्मूला नहीं हो सकता लेकिन बातचीत से कुछ निकलकर सामने आयेगा क्योंकि दोनों ही पक्ष - केंद्र सरकार एवं किसान - कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का हल चाहते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने किसी किसान नेता के साथ बैठक नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैने इस मामले में जानबूझकर दखलंदाजी नहीं की क्योंकि किसान नहीं चाहते हैं कि नेता इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार बैठकें बेनतीजा रही हैं लेकिन अनौपचारिक वार्ता चल रही है। सिंह कह चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों का जो भी संभवित समझौता होगा वह किसानों के हित में उनके मुद्दों के हल पर आधारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत