मुंबई: राकांपा नेता नवाब मलिक ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए उनकी तुलना ‘‘जनरल डायर’’ से की।
Related Stories
उनका ट्वीट ऐसे समय आया जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को जलियांवाला बाग नरसंहार से जोड़ा।
राकांपा के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने कहा, ‘‘जनरल डायर ने जिस तरह जलियांवाला बाग में गोलीबारी की, उसी तरह अमित शाह लोगों पर गोलीबारी करा रहे हैं। वह जनरल डायर से कम नहीं हैं।’’