1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात में 'ओखी' के कारण अमित शाह की तीन रैलियां रद्द

गुजरात में 'ओखी' के कारण अमित शाह की तीन रैलियां रद्द

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2017 11:36 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 11:37 am IST

गुजरात में 8 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दिन में की रैलियां कर रही हैं।

amit shah three rallies cancelled due to cyclone- India TV Hindi
amit shah three rallies cancelled due to cyclone

गुजरात में 8 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दिन में की रैलियां कर रही हैं। लेकिन इस बीच चक्रवात ओखी ने गुजरात की ओर अपना रुख मोड़ लिया है। जिसेस चुनाव अभियान के प्रचार पर काफी गहरा असल पड़ रहा है।

आज गुजरात में अमित शाह की तीन रैलियों को रद्द कर दिया गया है। ओखी चक्रवात के कारण तेज बारिश हो रही है जिससे हेलीकॉप्टर को उतरने में काफी दिक्कत आ सकती है इसी कारणवश रैलियों को रद्द किया गया है। चक्रवात सोमवार को महाराष्ट्र से गुजरात की ओर बढ़ गया।

सूरत की ओर बढ़ता यह चक्रवात तेल के कुओं पर गहरा असर डाल सकता है। 'ओखी' की वजह से सोमवार शाम मुंबई में जमकर बारिश हुई। इस कारण राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी। बारिश और तापमान गिरने से सड़कों पर रोजाना से कम लोग निकले। ट्रेनों में भी भीड़ कम देखी गई। प्रचार के लिए अब कम समय बचा है ऐसे में अमित शाह की रैली रद्द होना कुछ असर डाल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत