1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह का मिशन यूपी, बाराबंकी में आज करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

अमित शाह का मिशन यूपी, बाराबंकी में आज करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2016 10:12 am IST,  Updated : Jun 27, 2016 10:41 am IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्य में पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शाह

BJP-President-Amit-Shah- India TV Hindi
BJP-President-Amit-Shah

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्य में पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शाह बजाज एक्सप्रेस के जरिए उत्तराखंड से लखनऊ पहुंचेंगे।

इस बैठक में पार्टी के 14 जिलों के बूथ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। शाह उन्हें बूथ प्रबंधन के बारे में राय दे सकते हैं।

जिला अध्यक्ष अवदेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि बैठक के स्थान पर जलरोधक टेंट लगाए गए हैं। यहां 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। अधिकारी ने बताया कि इस बैठक के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत