1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SC/ST के हकों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कही यह बड़ी बात

SC/ST के हकों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कही यह बड़ी बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2018 08:36 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 08:41 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने SC/ST हकों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रहते हुए कोई भी राजनीतिक दल या विचार..

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने SC/ST हकों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रहते हुए कोई भी राजनीतिक दल या विचार अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के हकों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट के जरिए ये बातें कही। उन्होंने कहा, 'अनेक दल जो दलित समुदाय को वोट बैंक समझते रहे हैं,वह समय-समय पर सामूहिक रूप से आरक्षण के बारे में भ्रामक प्रचार प्रारंभ कर देते है किन्तु भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को विश्वास दिलाती है कि भाजपा के होते हुए कोई भी राजनीतिक दल या विचार उनके हकों को प्रभावित नहीं कर पायेगा।'

अमित शाह ने कहा, हमारी पार्टी और सरकार पूरी तरह से बाबा काहब भीमराव अंबेडर जी द्वारा देश को दिए गए संविधान और एससी-एसटी समुदायों को दिए गए अधिकारों में आस्था और विश्वास रखती है। हर समय और हरसंभव तरीके से भाजपा दलितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने लिखा कि सरकार के सभी प्रयासों का उद्देश्य दलितों के जीवन में परिवर्तन लाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत