1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में अरूण जेटली की मूर्ति लगायी जाएगी : नीतीश कुमार

बिहार में अरूण जेटली की मूर्ति लगायी जाएगी : नीतीश कुमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 11:43 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली की मूर्ति राज्य में लगाई जाएगी। 

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली की मूर्ति राज्य में लगाई जाएगी। जेटली का हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निधन हो गया था । मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को एक राज्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा । 

जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को नीतीश संबोधित कर रहे थे । केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्रियों - नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे तथा बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत