1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 12:28 pm IST

जेटली को दो अप्रैल को सदन का नेता नियुक्त किया गया था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य की वजह से शपथ नहीं ले सके थे...

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के नए कार्यकाल के लिए रविवार को शपथ ली। जेटली ने संसद में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली।

जेटली के अलावा भाजपा के अनंत कुमार, राज्य में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शपथ ली।

जेटली को दो अप्रैल को सदन का नेता नियुक्त किया गया था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य की वजह से शपथ नहीं ले सके थे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे जेटली को छह अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत