1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. OROP सुसाइड: पूर्व सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे केजरीवाल

OROP सुसाइड: पूर्व सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2016 03:04 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 03:04 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करने की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों को गुरुवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Arvind Kejriwal | PTI File Photo- India TV Hindi
Arvind Kejriwal | PTI File Photo

भिवानी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करने की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों को गुरुवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे जसवंत की उपस्थिति में यह घोषणा की।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेवाल के अंतिम संस्कार के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘हम राम किशन के परिवार को एक करोड़ रुपया दे रहे हैं। उन्हें हम एक शहीद मानते हैं।’ AAP नेता ने कहा कि मंगलवार को अपने परिजनों से कहे ग्रेवाल के अंतिम शब्द यह दर्शाते हैं कि वह एक बहादुर सैनिक थे। वह देश के लिए जिए और देश के लिए ही मरे। केजरीवाल ने कहा, ‘पूरा देश 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू करने के लिए लड़ता रहेगा और हम इसे लागू करने के लिए सरकार पर जोर डालेंगे।’

पढ़ें: रामकिशन ने रक्षा मंत्री से मिलने की कोशिश नहीं की: सरकार का दावा

मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 7 घंटे के लिए हिरासत में लिया था। वह ग्रेवाल के परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे थे। जसवंत ने कहा कि पुलिस ने उन्हें तथा परिजनों को मारा और पुलिस थाने ले जाने से पहले उनके साथ गालीगलौच भी की। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। उन्होंने हमारे साथ हाथापाई और गालीगलौच की।’ पूर्व सैनिक ग्रेवाल के बेटे जसवंत ने कहा कि सरकार को बिना कोई भी देरी किए 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू करना चाहिए ताकि जिस स्थिति से हम गुजरे हैं, उस स्थिति से कोई और न गुजरे।​

ग्रेवाल की मौत पर राजनीति करने के बारे में केजरीवाल ने कहा, ‘हां, हम राजनीति कर रहे हैं। हम सैनिकों के अधिकारों को बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं और केंद्र सरकार उन्हें धोखा देने के लिए राजनीति कर रही है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत