1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने साधा PM पर निशाना, पूछा- मोदी जी इतना डरे हुए क्यों हैं?

केजरीवाल ने साधा PM पर निशाना, पूछा- मोदी जी इतना डरे हुए क्यों हैं?

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 04:14 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पर यह आरोप लगाए जाने के बाद कि जांच एजेंसी उन पर आम आदमी पार्टी (आप)

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पर यह आरोप लगाए जाने के बाद कि जांच एजेंसी उन पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को फंसाने के लिए दबाव बना रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे तौर पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर वह इतना डरे हुए क्यों हैं?

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल ने दिसंबर में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी निकुंज अग्रवाल के कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी और राजेंद्र कुमार के आरोपों के संदर्भ में ट्वीट कर कहा, "सीबीआई ने मेरे कार्यालय में छापेमारी की, अधिकारी पर मुझे फंसाने के लिए दबाव बनाया। सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के कार्यालय पर छापेमारी की। आप हमसे इतना डरे हुए क्यों हैं मोदी जी?"

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव और भारतीय प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सीबीआई के अधिकारी उन पर केजरीवाल को फंसाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत