हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहदुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) को अयोध्या में विवादित स्थल पर अस्थायी राम मंदिर में तिरपाल और दूसरी चीजों को बदलने की मंजूरी देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील दायर करना चाहिए।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, AIMPLB को इसके :आदेश: खिलाफ अपील करनी चाहिए या खुद को मामले में पक्षकार बनाना चाहिए।
उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर बने अस्थाई राम मंदिर के पुराने पड़ चुके तिरपाल, रस्सियां और दूसरी वस्तुओं को बदलने की आज अनुमति प्रदान कर दी।
न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने आदेश में कहा, हम अधिकृत व्यक्ति-आयुक्त, फैजाबाद को अस्थाई ढांचे के पुराने तिरपाल, जूट की चटाई, बांस, पालीथिन की चादरें और रस्सियों को उन्हीं के आकार और गुणवत्ता के अनुरूप ही पहले जैसी व्यवस्था की तरह से नये से बदलने की अनुमति देते हैं।