1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नरसिम्हा राव की विचारधारा पर काम करना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी, असदुद्दीन ओवैसी का बयान

नरसिम्हा राव की विचारधारा पर काम करना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी, असदुद्दीन ओवैसी का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 12:16 pm IST

दराबाद से AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की विचारधारा पर काम करना चाहते हैं जो बाबरी ढांचे को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार हैं

Asaduddin Owaisi targets PM Modi on Gutter Comment - India TV Hindi
Asaduddin Owaisi targets PM Modi on Gutter Comment  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। हैदराबाद से AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की विचारधारा पर काम करना चाहते हैं जो बाबरी ढांचे को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार हैं और प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कहा कि आपकी पार्टी में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है, ऐसे में मुस्लिमों को कौन पीछे कर रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में राष्ट्रपती के अभिभाषण पर जवाब देते मुस्लिमों के पिछड़ेपन का जिक्र किया था और कांग्रेस पार्टी से तीन तलाक बिल का समर्थन करके पहले की गई गलतियों को सुधारने की अपील की थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक मंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है, अगर वे गटर में रहना चाहते हैं तो रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में शाह बानो मामले का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री के इस बयान पर ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शाह बानो को याद किया, लेकिन तबरेज अंसारी, अखलाक और पेहलू खान को याद नहीं किया। ओवैसी ने कहा कि अगर कोई गटर पर बयान देता है तो आप मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं देते।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत