1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी फाड़ी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी फाड़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 12:19 am IST

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया और सदन के अंदर बिल की कॉपी को फाड़ दिया।

Asaduddin Owaisi tears copy of Citizenship Bill in Lok Sabha- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi tears copy of Citizenship Bill in Lok Sabha Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया और सदन के अंदर बिल की कॉपी को फाड़ दिया। ओवैसी ने इस बिल को देश के खतरनाक बताया और कहा कि वे इसका विरोध करते हैं और सदन के अंदर इस बिल की कॉपी को फाड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पूरी बात सदन के पटल पर रखी और अंत में बिल की कॉपी को फाड़ दिया। 

इससे पहले लोकसभा में पेश नागरिकता संशोधन बिल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बिल के जरिये हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे हैं बल्कि हम लोगों को अधिकार दे रहे हैं। अमित शाह ने कहा-सन 1947 में जितने भी शरणार्थी आए सबको देश ने स्वीकार किया। मनमोहन सिंह भी जी उसी कैटगरी में आते हैं.. इस देश की विकासयात्रा में योगदान दिया... हम किसी का अधिकार छीन नहीं रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत