1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में सरकार बनने के बाद पहला कैबिनेट विस्तार, शामिल हुए ये 7 नए चेहरे

असम में सरकार बनने के बाद पहला कैबिनेट विस्तार, शामिल हुए ये 7 नए चेहरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 12:36 pm IST

असम मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 19 मंत्री हो सकते हैं। सात नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद भी एक पद रिक्त रहता है...

sarbananda sonowal- India TV Hindi
sarbananda sonowal

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें 7 लोगों को शामिल किया। राजग सरकार के 2016 में सत्ता में आने के बाद सोनोवाल सरकार के मंत्रिमंडल में यह पहला विस्तार है। शामिल किए गए सात मंत्रियों में से चार कैबिनेट मंत्री हैं वहीं तीन राज्य मंत्री हैं।

राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल जगदीश मुखी ने भाजपा के सिद्धार्थ भट्टाचार्य, भाबेश कलिता, सम रोंघांग, तपन गोगोई और पियूष हजारिका, असम गण परिषद् (AGP) के फनी भूषण चौधरी और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) के चंदन ब्रह्मा को पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें

इन सातों में से एजीपी और बीपीएफ के विधायक राज्य की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मंत्री रह चुके हैं। सर्बानंद सोनोवाल के मंत्रिमंडल ने 11 मंत्रियों के साथ 24 मई 2016 को कार्यभार संभाला था। इनमें मुख्यमंत्री, कैबिनेट के आठ मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

असम मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 19 मंत्री हो सकते हैं। सात नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद भी एक पद रिक्त रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत