1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फरवरी में हो सकते हैं UP, पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

फरवरी में हो सकते हैं UP, पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2016 08:19 am IST,  Updated : Dec 20, 2016 08:19 am IST

उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते और मार्च की शुरुआत के बीच होने की संभावना है।

assembly elections may be held in february second week- India TV Hindi
assembly elections may be held in february second week

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते और मार्च की शुरुआत के बीच होने की संभावना है। जानकार सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग दिसंबर के अंतिम हफ्ते तक तिथियों की घोषणा कर सकता है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले वर्ष तक अपनी नई विधानसभा का गठन करेंगे।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला हो सकता है। पंजाब में नई पैठ बनाई आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत