1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल को CM उम्मीदवार मानकर वोट दें: मनीष सिसोदिया

केजरीवाल को CM उम्मीदवार मानकर वोट दें: मनीष सिसोदिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2017 05:58 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 06:05 pm IST

पंजाब विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल को सूबे का सीएम उम्मीदवार मानकर चुनाव में वोट दे।

Kejriwal sisodia- India TV Hindi
Kejriwal sisodia

मोहाली: पंजाब विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल को सूबे का सीएम उम्मीदवार मानकर चुनाव में वोट दे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मनीष सिसोदिया मोहाली में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। सिसोदिया ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को अपना सीएम मानें और पंजाब में परिवर्तन के लिए चुनाव में भारी मतदान करें। 

Also read:

सिसोदिया के इस बयान से ऐसा संदेश गया कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम की कुर्सी छोड़कर पंजाब चुनाव में पूरी ताकत लगा देंगे। इससे पहले कि इस बयान पर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती, मनीष सिसोदिया ने सफाई देते हुए कहा कि पंजाब चुनाव जीतने पर विधायक ही मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। हलांकि मनीष सिसोदिया के इस बयान से साफ है कि आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में अरविंद केजरीवाल को ही चेहरा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत