1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुरक्षा कम होने पर आजम खां ने दिया विवादित बयान

सुरक्षा कम होने पर आजम खां ने दिया विवादित बयान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 11:21 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 11:25 am IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां को सपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन...

azam khan- India TV Hindi
azam khan

लखनऊ/रामपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां को सपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन योगी सरकार के आते ही उनकी सुरक्षा में थोड़ी कमी की गई है और अब उन्हें वाई श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रखा गया है। 

यह भी पढ़े:

उन्होंने सोमवार को कहा कि उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है और सुरक्षा कम करने का मतलब यही है कि उनकी हत्या की साजिश की जा रही है। रामपुर में अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए आजम ने कहा कि इतिहास गवाह है, जिसकी सुरक्षा कम की गई है, उसकी हत्या हो गई है। उनके साथ भी ऐसी ही साजिश की जा रही है।

सरकार के इस कदम के बाद ही आजम ने यह सवाल उठाए हैं। आजम ने कहा, "दो-तीन दिन पहले ही दूसरे प्रदेशों से धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। अब सुरक्षा भी कम कर दी गई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत