1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बाबरी फैसले पर TMC की सधी हुई प्रतिक्रिया, कहा-जो लोग फैसले से खुश नहीं हैं उन्हें ऊपरी अदालतों से मिलेगी राहत

बाबरी फैसले पर TMC की सधी हुई प्रतिक्रिया, कहा-जो लोग फैसले से खुश नहीं हैं उन्हें ऊपरी अदालतों से मिलेगी राहत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 07:08 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 07:08 pm IST

तृणमूल कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों के बरी किए जाने पर सधी हुई प्रतिक्रिया जताई और कहा कि जो लोग फैसले से खुश नहीं हैं उन्हें ऊपरी अदालतों से राहत मिलेगी।

Babri verdict: TMC comes out with a guarded response- India TV Hindi
Babri verdict: TMC comes out with a guarded response Image Source : FILE

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों के बरी किए जाने पर सधी हुई प्रतिक्रिया जताई और कहा कि जो लोग फैसले से खुश नहीं हैं उन्हें ऊपरी अदालतों से राहत मिलेगी। तृणमूल कांग्रेस ने फैसले पर इसके समर्थन या विरोध में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया, वहीं भाजपा, माकपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों ने उसके रूख के लिए उसकी आलोचना की। 

Related Stories

तृणमूल कांग्रेस के नेता और पार्टी के प्रवक्ता सौगत राय ने कहा, ‘‘यह अदालत का फैसला है, इसलिए हम नहीं कह सकते कि इसके विरोध या समर्थन में हैं। फैसला 28 वर्षों के बाद आया है और कुछ लोग इससे नाखुश हैं। हमें मीडिया से पता चला है कि कुछ संगठनों ने नाखुशी जताई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि जो लोग फैसले से खुश नहीं हैं उन्हें ऊपरी अदालतों से राहत मिलेगी।’’ बता दें कि अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव ने सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत