1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP, RSS का विरोध करना बन गया सबसे बड़ा अपराध: केजरीवाल

BJP, RSS का विरोध करना बन गया सबसे बड़ा अपराध: केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 01:23 pm IST

जेएनयू विवाद को लेकर केन्द्र पर हमला तेज करते हुये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भाजपा और आरएसएस का विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बन गया है।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नयी दिल्ली: जेएनयू विवाद को लेकर केन्द्र पर हमला तेज करते हुये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भाजपा और आरएसएस का विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बन गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपराधिक गतिविधियों में शामिल उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, केन्द्र का नया आईपीसी है..... अगर आप भाजपा से हैं तो हत्या, बलात्कार करना या किसी को पीटना अपराध नहीं। भाजपा और आरएसएस का विरोध करना अब बड़ा अपराध हो गया है।

एक अन्य ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, केन्द्र का नया आईपीसी है.....बलात्कार, हत्या या किसी को पीटना। सवाल पूछे जाने पर कहा जाता है कि पीडि़त भारत-विरोधी नारे लगा रहा था.... और आपको छोड़ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका संकेत स्पष्ट रूप से केन्द्र द्वारा भाजपा विधायक ओपी शर्मा और उन वकीलों के खिलाफ कथित रूप से कार्रवाई न किए जाने की ओर था जो कैमरों में पटियाला हाउस अदालत परिसर के बाहर लोगों की पिटाई करते हुये नजर आये, जब वहां सोमवार को जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले की सुनवाई हुई थी।

शर्मा को घटना के सिलसिले में कल गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। पुलिस थाने से बाहर आने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले एक व्यक्ति को रोकने के लिए अगर किसी को अगर इस तरह कीमत चुकानी पड़ेगी तो मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। जेएनयू मुद्दे विशेषकर देशद्रोह के आरोपों में कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद वाम मोर्चा और कांग्रेस के अलावा आप भी केन्द्र को निशाना बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।